मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज ने बिजनौर में यूरोलॉजी, रोबोटिक सर्जरी और किडनी ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाएं शुरू कीं

मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज ने बिजनौर में यूरोलॉजी, रोबोटिक सर्जरी और किडनी ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाएं शुरू कीं

बिजनौर: मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज ने आज बिजनौर स्थित सिटी हॉस्पिटल में अपनी यूरोलॉजी, रोबोटिक सर्जरी और किडनी ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इन ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज के यूरोलॉजी, रोबोटिक सर्जरी एवं रीनल ट्रांसप्लांट विभाग के सीनियर डायरेक्टर डॉ. परेश जैन और यूरोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट विभाग के कंसल्टेंट डॉ. मोहित उपाध्याय की मौजूदगी में किया गया। 



डॉ. परेश जैन और डॉ. मोहित उपाध्याय हर महीने के दूसरे और चौथे गुरुवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सिटी हॉस्पिटल, बिजनौर में प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप के लिए उपलब्ध रहेंगे। 


शुभारंभ के अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज के यूरोलॉजी, रोबोटिक सर्जरी एवं रीनल ट्रांसप्लांट विभाग के सीनियर डायरेक्टर डॉ. परेश जैन, ने कहा, “रोबोटिक टेक्नोलॉजी ने यूरोलॉजिकल प्रक्रियाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाया है और यूरोलॉजी के विभिन्न क्षेत्रों में एडवांस्ड ट्रीटमेंट को संभव बनाया है। रीनल रिप्लेसमेंट के क्षेत्र में हालिया प्रगति में रोबोट-असिस्टेड किडनी ट्रांसप्लांट भी शामिल है, जिससे मरीज को तेजी से रिकवरी, कम दर्द, छोटे निशान और कम ब्लड लॉस जैसे लाभ मिलते हैं।  



मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज के यूरोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट विभाग के कंसल्टेंट डॉ. मोहित उपाध्याय, ने कहा,पुरुषों में होने वाली सामान्य यूरोलॉजिकल समस्याओं में कई ऐसी स्थितियां शामिल हैं, जो यूरिनरी ट्रैक्ट और रिप्रोडक्टिव सिस्टम को प्रभावित कर सकती हैं। इनमें बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया (BPH), इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (ED), किडनी स्टोन, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) तथा प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याएं, जैसे प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर प्रमुख हैं। पुरुषों के स्वास्थ्य में इन समस्याओं की रोकथाम और प्रभावी प्रबंधन के लिए नियमित यूरोलॉजिकल जांच और समय पर उपचार बेहद जरूरी है। 

Sample Text